Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिलाध्यक्ष आतिश और जिला सचिव बने पंकज

गाजीपुर। बीएसएनएल अधिकारियों के देश व्यापी संघ एआईजीईटीओए की जिला सामान्य निकाय की बैठक सर्कल सचिव एसएस. चौधरी, सर्कल वित्त सचिव आरके. वर्मा और सहायक सर्कल सचिव नफीश अहमद की उपस्थिति में हुई। बैठक में ग़ाज़ीपुर ओए के लिए एक नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष (डीपी) आतिश कुमार श्रीवास्तव,जिला सचिव (डीएस) पंकज कुमार निराला, जिला वित्त सचिव (डीएफएस) दीपक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हरिशंकर आर्य, सहायक जिला सचिव 1 (एडीएस) अरविंद कुमार मौर्य, सहायक जिला सचिव 2 (एडीएस) – देशदीपक मौर्य, तथा सहायक जिला सचिव 3 (एडीएस) बृजेश कुमार यादव चुने गये।

Popular Articles