Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मम्मी पापा हमें पढाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ

भीमापार (गाजीपुर)। सादात के कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर  में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव के निर्देशन में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकालकर सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों में शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। “मम्मी पापा हमें पढाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ”। एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया” आधी रोटी खायेगें, स्कूल पढ़ने जायेगें “आदि नारे लगाते हुए विद्यार्थियों ने अभिभावकों से 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम विद्यालयों में लिखवाने की अपील की। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर गाँव के उत्तर बस्ती, मुख्य गाँव, दक्षिण बस्ती, मुस्लिम बस्ती आदि होते हुए पूरे गाँव में भ्रमण करते हुए रैली विद्यालय परिसर में आकर गोष्ठी के रूप में तब्दील हो गई। विद्यालय के प्रधानाध्यानक  मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्याप्त कमरे, सभी कमरों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, पानी पीने के लिए टंकी, वाटर कूलर,स्वच्छ  शौचालय,पंखे व स्मार्ट क्लास की ब्यवस्था है।उन्होने कहा कि शिक्षा का अधिकार बच्चों का मौलिक अधिकार है। इसलिए प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुचाने में अभिभावकों को मदद करनी चाहिए।इस मौके पर सति राम, सोनू खरवार, जैनब रहमान, अनीता यादव, पूजा मिश्रा, गीता देवी  सहित  उपस्थित रहे।

Popular Articles