
गाज़ीपुर । यूपी बैंक इम्प्लॉइज यूनियन के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों और श्रमिक-विरोधी श्रम सुधारों के खिलाफ बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जिले के बैंक कर्मचारियों ने भाग लिया। जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। वक्ताओ ने सरकार की निजीकरण, विनिवेश और ठेका प्रथा को बढ़ावा देने वाली नीतियों को जनता और श्रमिकों के हितों के खिलाफ बताया। उनका आरोप है कि ये नीतियाँ संपत्ति को कुछ उद्योगपतियों के हाथों में सौंप रही हैं। जिससे महंगाई, बेरोजगारी और असुरक्षा बढ़ रही है। नए लेबर कोड्स को भी श्रमिक अधिकारों के लिए खतरा बताया । यूनियन के जिला संयुक्त मंत्री सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक नीतियों में बदलाव नहीं होता। विरोध प्रदर्शन में पीएनबी के सत्येन्द्र गुप्ता,कमलेश सिंह, हृदय शंकर राय, शुभम, आलोक, कृष्णदेव, अंजनी, कृष्णा, तैयब, दीवान तौहीद, अशोक, बैंक ऑफ इंडिया के राम जी, शुभम जायसवाल, आशुतोष राय, संतोष रावत केनरा बैंक के सुनील कुमार, इंडियन बैंक से राकेश, दीपक गुप्ता, बैंक ऑफ बड़ौदा के सुनील उपाध्याय व पंजाब सिंध बैंक के उमाशंकर कुमार शामिल रहे।




