
गाजीपुर। ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम -2025 के तहत बृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन नवीन स्टेडियम पुलिस लाईन में आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग ओम प्रकाश राजभर एंव शासन से नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त वाराणसी मण्डल एस. राजलिंगम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यक्रम स्थल पर लगभग तीन सौ पौधरोपण किया गया। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर , सांसद राज्य सभा डॉ संगीता बलवन्त, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक जखनियां बेदी राम, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने लाभकारी पौधो का रोपण मंत्रोचारण के साथ परिसर में किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पौध भेट स्वरूप देकर स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। गाजीपुर में कुल 43 लाख 64 हजार 100 पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जीवन एक शब्द है जो कि दो शब्द से मिलकर बना है जी और वन, अगर जीना है तो वन लगाना पड़ेगा तथा गर्मी से राहत पाना है तो सभी को पेड़ लगाना पड़ेगा।

आज पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है, कही बाढ का प्रकोप है तो कही बिलकुल सुखा पड़ा, वर्षा न होने के कारण अन्न उगाने मे कठिनाईया आ रही है। वर्षा के लिए पर्यावरण अतिआवश्य है। जिसके लिए हमे पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। उन्होने कहा कि जो पेड़ आप लगा रहे है उसकी सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में वन विभाग के बाद यदि कोई पेड़ लगाने का कार्य कर रहा है तो वह पंचायती राज विभाग है। एक वृक्ष लगाने से आपका सम्मान, आपका अभिमान, तथा आपका विश्वास सबसे ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि इस से उपजे फलों का लाभ आपकी आने वाली पीढ़ियो को प्राप्त होगा। उन्होंने लोगो से ज्यादातर औषधीय वृक्ष लगाने को कहा, जिसके उपयोग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है एवं कई प्रकार की बीमारियों से निरोग रहता है। उन्होने कहा कि पेड़ जहां होते हैं वहां की जलवायु भी ठीक रहती है तथा समय से वर्षा भी होती है। आयुक्त वाराणसी एस.राजलिंगम ने कहा कि पूरे प्रदेश मे मुख्यमंत्री के निर्देशन मे 37 करोड़ पौधे लगाने का कार्यक्रम सभी जनपदो में नोडल मंत्रीगण/अधिकारीगण के द्वारा किया जा रहा है। उन्होने कहा कि एक पेड पूरे दिन भर मे 2 से 4 लोगो को जितनी ऑक्सीजन चाहिए प्रोड्यूस करता है। कोरोना काल मे हमे एहसास हुआ था कि ऑक्सीजन की कितनी जरूरत पड़ सकती है। सभी ने यह देखा था। आज जितनी तेजी से पेड़ो की कटाई हो रही है। आने वाले पीढियो के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। हमारा दायित्व है कि पृथ्वी हमे जिस स्वरूप मे मिला था तो उसी स्थिति मे आने वाले पीढियो को दे, या इससे बेहतर करके दे, अभी समय है हमे पूरी जागरूकता के साथ पर्यावरण को बचाने मे अपना अहम योगदान दे। सांसद राज्य मंत्री डा. संगीता बलवन्त ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि जीवन दायिनी ऑक्सीजन हमे वृक्षों से ही प्राप्त होती हैं, अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में वृक्षों का अनुपात कम है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा की हम लोगो ने अपनी आवश्यकतानुसार जिसने पेड़ काटे है उतने लगाये पेड़ लगाये नही है यदि कारण है कि पर्यावरण मे बदलाव आ रहे है। पर्यावरण में बदलाव के कारण कही बाढ का प्रकोप है, तो कही सूखाग्रस्त पडा है। वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से कितने महत्वपूर्ण है। विधायक जखनियां बेदी राम ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए पूरे देश/प्रदेश मे वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं । प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया गया कि वर्ष 2025-26 हेतु मुख्यमंत्री के आह्वाहन पर प्रदेश में 37 करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित है जिसकी पूर्ती के लिए आज 09 जुलाई 2025 को वृहद वृक्षारोपण की तिथि निर्धारित किया गया है। जनपद मे वन विभाग द्वारा 10 लाख 50 हजार व अन्य विभाग द्वारा 33 लाख 14 हजार एक सौ कुल 43 लाख 64 हजार एक सौ पौधो का रोपण जनपद के 28 विभागो एवं जनसहभागिता से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि वन विभाग द्वारा गंगा व उसकी सहायक नदियों के 10 किमी के अन्दर 661601 पौध रोपित किये जायेगे। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा आज प्रदेश में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। संचालन दुर्गेश सिंह ने किया ।कार्यक्रम में ,अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, अन्य अधिकारी/कर्मचारी के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राए, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड, एनएसएस एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।




