Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है सरकार

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव केआह्वान पर योगी सरकार पांच हजार प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने एवं  विद्यालयों को मर्जर करने के निर्णय के खिलाफ समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम से संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव को सौंपा । जिलाध्यक्ष गोपाल यादव  ने कहा कि भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है। इसलिए उसने जानबूझकर शिक्षा को महंगी और विद्यालयों को बंद करने की साज़िश रची है। गरीबों के सामने रोटी-रोजगार के अभाव के कारण बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। पढ़ाई से वंचित बच्चों की संख्या लाखों में है। भाजपा सरकार की कारगुजारियों पर पर्दा पड़ा रहे, इसलिए उनके लिए शिक्षा का अंधकारमय होना जरूरी है। इस सरकार ने प्रदेश में लगभग पांच हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का अमानवीय और तुगलकी निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छिनना चाहती है।उसका एजेंडा सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,राम नगीना यादव , अमित ठाकुर,ओमप्रकाश यादव, डॉ सीमा यादव,विभा पाल, कंचन रावत,पंकज यादव,उमाशंकर यादव, अशोक चौहान, अभिषेक यादव, कृष्णानंद यादव, राम विजय यादव,संजय यादव,चन्द्रिका यादव आदि मौजूद थे।

Popular Articles