
गाजीपुर। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स ऐशोसिएशन के कार्यकारिणी की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर के पेंशनर्स भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदेश व्यापी आन्दोलन क्रम में 15 जुलाई को सरजू पाण्डेय पार्क में धरना प्रदर्शन कर सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग की घोषणा तो कर दी गई किन्तु आज तक आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों को नामित नहीं किया गया जो सरकार की नीति और नियति पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है,कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने समस्त सेवा निवृत/सेवा रत कर्मचारी शिक्षक एवं अधिकारी संगठनों से 15 जुलाई को आन्दोलन को सफल बनाने की अपील की।जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर शुरू करने की अपील की, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने बैठक में आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, संप्रेक्षक बाल कृष्ण यादव ने आंदोलन में सबको उपस्थित होने की अपील की।बैठक में बरमेश्वर उपाध्याय,अमरनाथ तिवारी अमर, डीएन राय, डा सुग्रीव सिंह,उग्रसेन सिंह अनूप सिन्हा, इं सुरेन्द्र प्रताप,जीयुत शर्मा, अक्षयवर राय, जगदीश गुप्ता, लल्लन राम,उमेश श्रीवास्तव, शिव कुमार ,श्री प्रकाश द्विवेदी, रामू यादव,गोपाल खरवार,चन्द्रिका कुशवाहा रहे।अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव एवं संचालन जनार्दन सिंह एवं अम्बिका दुबे ने किया।




