Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सियाडी में अधूरी पड़ी टंकी, ग्रामीणों में रोष

भांवरकोल गाजीपुर। ब्लाक के सियाडी ग्राम पंचायत में एक साल से निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की टंकी का कार्य चल रहा है और अब तक फाउंडेशन भी पूर्ण रूप से निर्मित नही हो सका है। इसे लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त रोष है।ग्रामीणों का कहना है कि साल भर से जब विभाग द्वारा टंकी का फाउंडेशन भी ठीक ढंग से निर्मित नही कराया जा सका है तो पाइप लाइन कब बिछाई जाएगी और लोगों को स्वच्छ जल मुहैया होगा या नहीं यह तो समय बतायेगा।सियाडी निवासी समाजसेवी राकेश रंजन राय ने बताया कि कई बार ठेकेदार को भी ग्रामीणों ने कहा इसके बाद भी ठेकेदार पर इसका कोई  असर नहींपड़ा।ग्रामीणों ने इस समस्या के त्वरित समाधान के लिए कहा कि जल्दी ही सम्बन्धित विभाग संज्ञान लेकर कार्य शुरु नही कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे ।

Popular Articles