Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

26 को होगी दोनों पालियों में परीक्षा

सादात (गाजीपुर)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेन्ट परीक्षा 19 जुलाई को होने वाली थी उसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 26 जुलाई को दोनों पालियों में कराई जाएगी । इस परीक्षा में कुल 1673 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाई स्कूल परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 944 है जबकि इंटर में परीक्षा देने वालों की संख्या 729 है । परीक्षा के लिए राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर और राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है । राजकीय सिटी इंटर कालेज केन्द्र पर कुल 880 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे । इसमें हाई स्कूल में परीक्षा देने वालों की संख्या 480 है ।जबकि राजकीय बालिका इंटर कालेज पर कुल 793 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे । जिसमें हाई स्कूल में परीक्षा देने वालों की संख्या 464 है। परीक्षा सुबह की पाली में 8:15 से 11:45 बजे तक और सायं पाली में 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी । कम्पार्टमेन्ट  प्रयोगात्मक ( आंतरिक मूल्यांकन) की परीक्षाएं 11 एवं 12 जुलाई को संबंधित विद्यालय पर प्रधानाचार्य द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी। कम्पार्टमेन्ट प्रयोगात्मक परीक्षा का यह अंतिम अवसर होगा । इसके बाद कोई भी अवसर नहीं दिया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनपद एवं मंडल स्तर पर राजकीय एवं एडेड माध्यमिक विद्यालयों में कराईं जाएगी । यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में सम्पन्न होगी । जरूरत पड़ने पर परिषद इसे मंगा सकता है । परिषद के सचिव ने परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि वे पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से सम्पर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे

Popular Articles