Tuesday, December 9, 2025

Top 5 This Week

spot_img

सत्यदेव डिग्री कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। कॉलेज निदेशक अमित रघुवंशी ने उन्हें युवा तुर्क क्यों कहा जाता है प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर का कर्मवीर सत्यदेव  सिंह संस्थापक सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के परिवार से घनिष्ठ संबंध रहा है।प्रसिद्ध लोहियावादी नेता सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक कर्मवीर सत्यदेव सिंह के साथ स्व चंद्रशेखर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़े थे । उप प्राचार्य नवनीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सत्यदेव फार्मेसी कालेज के प्राचार्य डॉ तेज प्रताप सिंह, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल चंद्र सेन तिवारी सहित कालेज के प्राध्यापक और समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Popular Articles