
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में समता भवन पर हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बिराईच और इनरवां में गरीबों के घर शासन द्वारा उजाड़े जाने पर आक्रोश व्यक्त किया । जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छिनना चाहती हैं इसीलिए वह शिक्षा को महंगी और प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की साज़िश रच रही है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के तुगलकी फरमान को भाजपा सरकार से वापस लेने की मांग करते हुए कहा यह सरकार अनपढ़ समाज बनाना चाहती है ताकि इनकी कारगुजारियों और नाकामियों पर सवाल न उठे। भाजपा राज में देश -प्रदेश सामाजिक अराजकता और बद इंतजामी का शिकार हो गया है। विकास का झूठा प्रचार चल रहा है। यह सरकार पूरी तरह से कागजी चल रही है। उसके विकास के दावे भी कागजी हैं। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में कुशासन है । भ्रष्टाचार चरम पर है, प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा सेवा बदहाल है। न अस्पताल में इलाज है न दवा । अन्याय और अत्याचार चरम पर है। पुलिस हिरासत में हो रही मौत के मामले में भी वह अव्वल है। डबल इंजन की सरकार में केवल कमीशन और लूट दोगुनी हुई है। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कराने और पूंजीपतियों का हित संरक्षित करना ही शुरू से लगातार रहा है भाजपा का मकसद ।विधायक अंकित भारती ने कहा कि भाजपा सरकार नकारात्मक राजनीति कर रही है। इसका समाज की बुनियादी जरूरतों और गरीबों के दुख दर्द से कुछ भी लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार की नाकामियों के चलते देश गंभीर संकट में हैं। विधायक ने कहा कि प्रदेश रक्त रंजित है। प्रदेश में जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गयी है। अपराधी बेलगाम है। न कहीं कोई कानून हैं न कोई व्यवस्था है। पुलिस, अधिकारी, कर्मचारी सभी निरंकुश हो गये है। इनकी निरंकुशता के चलते आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। बैठक में राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,अशोक कुमार बिन्द, आमिर अली,रविन्द्र प्रताप यादव,रामजी राय, अरूण कुमार श्रीवास्तव , सुभाष यादव,मुन्नीलाल राजभर,सूरज राम बागी,अमित ठाकुर, तौकीर खां,सुशील जायसवाल,शौर्या सिंह ,बिन्दु बाला बिंद, सदानंद यादव,अक्षय यादव ,तहसीन अहमद,जय हिन्द यादव, कमलेश यादव, डॉ समीर सिंह, दारा यादव,अदनान खां राजेन्द्र यादव,संजय कन्नौजिया,यशपाल यादव,सीमा यादव, आजाद राय,विभा पाल,जगत मोहन बिंद,बलिराम यादव,सुनील यादव,वृजदेव खरवार , जयराम यादव,आत्मा यादव,जगत मोहन बिंद,पप्पू यादव,विजय शंकर यादव, मनोज कुमार यादव,सुर्य मणि यादव,रिषु यादव, कैलाश यादव, जयराम यादव,राजेश यादव,छन्नू यादव,कमलेश यादव,बैजू यादव आदि मौजूद थे। बैठक के अंत में एक दुर्घटना में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला महामंत्री जितेन्द्र पाल के एक साथ चार परिजनों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया गया। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।




