
दिलदारनगर (गाजीपुर) । ट्रेनों में चेनपुलिंग कर शराब चढ़ाने वाले तस्कर पुलिसिया कार्रवाई के बाद भी सक्रिय है। रविवार की रात डाउन लाइन में 12488 सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में कुचमन एवं सकलडीहा के मध्य शराब चढ़ा रहे आठ तस्करों को आरपीएफ व जीआरपी ने स्थानीय स्टेशन पर 162 लीटर अंग्रेजी शराब व बियर के साथ पकड़ा। कुछमन एवं सकलडीहा के बीच गाड़ियों में हो रहे चेंनपुलिंग को लेकर पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी थी।रविवार की रात 20:16 बजे किमी संख्या 739/08 के पास 12488 सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन चेंनपुलिंग का हार्न बजाते हुए खड़ी हो गई। जिसमें 8-10 की संख्या में व्यक्ति अपने साथ भारी बैग लेकर गाड़ी के सामान्य बोगी में चढ़ रहे थे।आरपीएफ कर्मियों ने चेंनपुलिंग को ठीक कर गाड़ी में चढ़ गए तथा गाड़ी के सामान्य बोगी को चेक किया तो आठ व्यक्तियों को बैग तथा बोरियों के साथ पकड़ा गया।गाड़ी के स्थानीय स्टेशन के प्लेट फार्म संख्या दो पर रात 20:44 बजे पहुँचने पर आरपीएफ निरीक्षक महेंद्र दुबे व जीआरपी प्रभारी जैदान सिंह ने कर्मियों संग सभी शराब तस्करों को स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित नाम पट्टिका के पास उतारा। पूछने पर तस्करों ने बताया कि सभी बरामद अंग्रेजी शराब उत्तर प्रदेश से खरीद कर बिहार में ऊँचे दामो में बेंचकर कमाई करने के लिए ले जा रहा हैं ।तलाशी के दौरान कुल 162.600 लीटर अंग्रेजी शराब व बियर की बरामदगी की गई।




