Tuesday, December 9, 2025

Top 5 This Week

spot_img

कार के धक्के से दो महिला और एक बच्ची सहित चार की मौत

गाजीपुर। जंगीपुर थाना के नसीरपुर बेलवा मोड हाइवे पर रविवार दोपहर कार के धक्के से बाइक सवार दो महिला व एक बच्ची सहित चार की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि बलिया जिले के करछी बरुआ गांव निवासी संजीत पाल (26) दो दिन पूर्व अपने मौसा नसीपुर निवासी स्व.हनुमंत पाल के घर आया था। बताते है कि रविवार की सुबह संजीत पाल अपनी बाइक से मौसी चंद्रज्योति देवी (70), भतीजी अरविंद पाल की पुत्री अस्मिता पाल (दो) तथा सैदपुर के बासूचक निवासी फेकू पाल की पत्नी कुंती देवी (50) को लेकर मऊ के वनदेवी मंदिर दर्शन पूजन करने गया था। दर्शन पूजन करने के बाद वह सबको लेकर वापस घर लौट रहा था। हाइवे से नसीरपुर बेलवा मोड पर मुड़ते समय वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कार से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर कुछ दूर तक घीसटते चले गये। इसके बाद कार लहराती हुई ट्रक से भीड़ गयी। गंभीर रुप से घायल चंद्रज्योति देवी,अस्मिता पाल तथा संजीत पाल की घटनास्थल पर मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद वहां गांव वालों की भीड़ लग गयी। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गये। गंभीर रुप से घायल कुंती देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय बीच रास्ते में कुंती की भी मौत हो गयी। इस घटना में एक साथ चार मौत होने से नसीरपुर गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने चारों शव को कब्जे में ले लिया।इस मामले में स्व.हनुमंत पाल का पुत्र जितेंद्र पाल ने थाने में कार चालक के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आयी।

Popular Articles