Saturday, March 7, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कार से 17 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

रेवतीपुर (गाजीपुर)। नगसर पुलिस ने नगसर मीर राय में वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से 17 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष अभिराज सरोज हमराहियों के साथ नगसर मीर राय के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक लग्जरी कार तेज गति से आ रही थी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते कार की गति तेज कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कार को पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखा 17 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार बिहार के पटना जिला के बाढ़ निवासी अमित कुमार, थाना खुशरुपुर निवासी अखिलेश यादव तथा छपरा के पोकवलिया निवासी बबिता देवी को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया शराब बिहार जा रहा था।

Popular Articles