Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एसडीएम ने वार्ड एक में गंदगी देख सफाई निरीक्षक को लगाई फटकार

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर एसडीएम सदर मनोज पाठक ने नगर पालिका के वार्ड नं. एक का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में साफ-सफाई, कुड़ा उठान, नालियों की सफाई व जल निकासी की समस्या संतोषजनक न पाये जाने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई। उन्होने वार्ड में जल्द से जल्द सफाई व जल निकासी की समस्या को दूर करते हुए वार्ड में प्रतिदिन कुड़ा उठाने का निर्देश दिया।  इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी डा. धीरेन्द्र कुमार राय एवं अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

Popular Articles