
जमानियां (गाजीपुर)। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ जमानियां के तहत बुधवार को सरैला, ढढ़नी व जमानियां में बिजली विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान उपखंड अधिकारी अमित सिंह, लोकेश कुमार लोक व प्रवीण मौर्य के नेतृत्व में किया गया। चेकिंग के दौरान ग्राम सरैला में आठ और ढढ़नी में दो बिजली चोरी के मामले सामने आए। दस लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान 27 उपभोक्ताओं का विद्युत भार संशोधित किया गया जबकि बकाया बिलों के आधार पर 41 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। चेकिंग के दौरान 38 उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगाया गया। बिजली विभाग के इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं सहित बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मची रही। बिजली विभाग ने इस अभियान के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित बिल भुगतान और बिजली चोरी से बचने के प्रति जागरूक भी किया गया।




