
गाजीपुर। स्थानीय समस्याओं और गरीबों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सरजू पांडे पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के माध्यम से पत्रक राज्यपाल को सौंपा गया। प्रदेश सचिव एवं प्रभारी फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों की ज़िंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। अंधऊ और बिराईच ग्राम सभा के भूमिहीनों को बरसात में बुलडोजर से उजाड़ दिया गया है। प्रदेश में स्कूल बंद कर बच्चों से शिक्षा छीनी जा रही है और बंद पड़ी मिलों की अनदेखी कर युवाओं का भविष्य अंधकारमय किया जा रहा है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं नगर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि चीनी मिल और कताई मिल वर्षों से बंद हैं। अगर इन्हें चालू कर दिया जाए तो हज़ारों लोगों को रोज़गार मिलेगा। अंधऊ और बिराइच गांव में बेघर किए गए लोगों को तत्काल प्रभाव से सरकारी आवास दिया जाए।

भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, भूमिहीनों और छात्रों की दुश्मन बन चुकी है। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर मारकंडेय सिंह, बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, विद्याधर पांडेय, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, सतीश उपाध्याय, महबूब निशा, सुमन चौबे, राजेश गुप्ता, राशिद, अखिलेश यादव, सतीश श्रीवास्तव, विभूति राम, सीमा विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह, अवधेश भारती, ओमप्रकाश पासवान, अब्दुल हमीद, रईस अहमद, गुलबास यादव, दिवाकर सिंह, ओम प्रकाश पासवान, राजेश उपाध्याय, मुसाफिर बिन्द, आशुतोष कुमार सिन्हा, राजेश सिन्हा, किरण गौतम, लाल संजय सिंह, राघवेंद्र चौबे, किरण देवी, चिंता देवी, शशि कला, देवेंद्र सिंह, जेपी पांडेय, सीमा देवी ,लीला देवी, पुष्पा देवी, वीरेंद्र भास्कर, सुशीला देवी आदि लोग उपस्थित रहे।




