Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

लग्जरी कार से 32 पेटी देशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। पुलिस ने दाउदपुर तिराहा के पास से गुरुवार को एक लग्जरी कार से 32 पेटी देशी शराब बरमाद किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय टीम के साथ दाउदपुर तिराहा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देवढी पुलिया से आगे दाउदपुर तिराहा से एक बेलोरों में शराब लादकर बिहार जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस दाउदपुर तिराहा पर पहुंचकर वाहन चेकिंग करने लगी। इसी दौरान एक लग्जरी कार तेज गति से आती दिखी। पुलिस कर्मियों ने वाहन रोककर तलाशी लेने लगे। पुलिस ने कार में छुपा कर रखा 32 पेटी देशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम बिहार के रोहतास जिले के डेहरी थाना के डालमियानगर निवासी विवेक कुमार बताया। पुलिस का कहना है कि पकडा गया युवक शराब की तस्करी करता है।इसकी तलाश काफी दिनों से थी।

Popular Articles