
गाजीपुर श्रावण मास की तैयारियां जोरों पर चल रही है। नगर के ददरीघाट पर जल लेकर महाहर जाने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षा को देखते हुए बिजली विभाग मुस्तैदी के साथ अपना कार्य करने में लगा हुआ है। नगर एसडीओ मुन्नीलाल ने बताया कि सावन के महीने में श्रद्धालुओं के सुरक्षा को देखते हुए रौजा से ददरीघाट तक विद्युत पोलो के ऊपर पांच फीट प्लास्टिक लगाकर पोल को ढकने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जिससे किसी भी पोल में करंट न उतर सके। एसडीए ने बताया कि लगभग दो सौ पचास खंभों को चिन्हित किया गया है। सभी पोलो पर प्लास्टिक का कवर लगाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को पोल के करेंट से कोई दुर्घटना ना हो सके। एसडीओ ने बताया कि नगर क्षेत्र के बड़ा महादेव के आस पास भी पोल चिंहित हैं जिसको प्लास्टिक से कभर करने का कार्य किया जा रहा है। श्रावण मास में गोराबाजार बड़ा महादेवा मंदिर के आस पास काफी श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। उन्होंने बताया कि मोहर्रम एवं श्रावण मास को देखते हुये नगर की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ किया जा रहा है। बारिश के मौसम को देखते हुये हाई टेंशन तार के ऊपर गुजर रहे टहनी की भी छटाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है ताकि नगर के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जा सके।




