Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दिव्यांग व वृद्धजनों को आठ को होगा उपकरण वितरित

गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम पीठ के पीठाधीश्वर भवानी नंदन यति की ओर से श्री महादेव रामाधार दिव्यांग शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र औढ़ारी मठ सिखड़ी में आठ जुलाई को दिव्यांग व वृद्धजनों को उपकरण वितरित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। मानव सेवा समिति के प्रबंधक एवं आयोजक रमेश यादव ने बुधवार को लंका स्थित विजय कुमार वाचनालय में पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपकरण के लिए दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र व फोटो के साथ सात जुलाई को पहले आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद सात जुलाई को चिन्हांकन के बाद निशुल्क उपकरण दिए जाएंगे। इसी तरह वृद्धजनों को भी इसी प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद एडिप योजना के तहत आठ जुलाई को उन्हें उपकरण वितरित किए जाएंगे। उपकरण में बैट्री चालित तिपहिया साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन,बैशाखी, सीपी चेयर, छड़ी समेत अन्य समान दिए जाएंगे। दुर्घटना में हाथ-पैर गंवाने वालों को भी कृतिम हाथ-पैर लगाए जाएंगे।

Popular Articles