
गाजीपुर। सीएमओ डा. सुनील पांडेय ने प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया । यह प्रशिक्षण शिविर पहली जुलाई से ग्यारह जुलाई तक चलेगा। इस दस दिन के प्रशिक्षण शिविर में 278 सीएचओ प्रशिक्षित किये जाएंगे। प्रशिक्षण क्षयरोग विभाग के जिला क्षयरोग अधिकारी डाक्टर रवि रंजन, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, डीपीपीएमसी अनुराग पांडेय,एसटीएस सुनील कुमार,एसटीएलएस वैंकटेश शर्मा, शशि शेखर, सौरभ तथा संजय यादव देगें।




