Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सृष्टिराज बाल साहित्य से सम्मानित

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की बैठक संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर के स्वामी विवेकानन्द कालोनी स्थित आवास पर हुई। बैठक में संस्था की मीरजापुर की संयोजक सृष्टिराज को भारतीय बाल कल्याण संस्थान,कानपुर की ओर से बाल साहित्य में योगदान के लिए अपने 64वें बाल साहित्य सम्मान समारोह में सम्मानित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। वक्ताओं ने कहा कि बसंत पट्टी करण्डा की रहने वाली सृष्टिराज की रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रहतीं हैं।बाल साहित्य की उनकी दो पुस्तकें प्रकाशित हैं,जो चर्चा में रहीं-दर्पण में बचपन और बहादुर कुकू।आकाशवाणी वाराणसी से कई बार काव्य-पाठ भी कर चुकीं सृष्टिराज को बाल साहित्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पिछले वर्ष श्रीनाथद्वारा राजस्थान में भी सम्मानित किया जा चुका है। बैठक में संजीव कुमार गुप्त,राघवेन्द्र ओझा,डा.रविनन्दन वर्मा,प्रभाकर त्रिपाठी,हीरा राम गुप्त,आनन्द प्रकाश अग्रवाल,शशिकांत राय, हर्षित श्रीवास्तव,राजीव मिश्र आदि उपस्थित थे।

Popular Articles