
गाजीपुर। वाराणसी- गोरखपुर हाइवे से जमानियां – जंगीपुर बाईपास रोड का निर्माण जल्द ही शुरू हो जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाईपास को स्वीकृति दे दिया है। गाजीपुर दौरे के दौरान सीएम योगी ने जमानिया जंगीपुर बाईपास की स्वीकृति की घोषणा पत्रकार वार्ता दौरान की थी । एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक मंगलवार को बाईपास निर्माण के बाबत स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने विभागीय अफसरों के साथ निरीक्षण कर पूरे प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी ली।इस दौरान इस बाईपास से लाभान्वित होने वाले गांवों अंधऊ,विराईच,खैरुल्लाहपुर,जफरापुर,बेलवा रसूलपुर,कटैला आदि गांवों के ग्रामीणों के साथ जनसंवाद भी किया।इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के अफसरों से भूमि अधिग्रहण से लेकर अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।उनके साथ अवर अभियंता सुभाष चन्द्र,सहायक अभियंता अनिल वर्मा,अमित नागवंशी,संजय बिंद, मनोज सिंह,राजू मिश्र आदि मौजूद रहे।




