Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

समाधान दिवसः सेवराई में शिकायत 120 और निस्तारण आठ

गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस सेवराई तहसील में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस डा. ईराज राजा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें 120 शिकायत पत्रों में आठ मामलों का निस्तारण किया गया। सभी तहसीलो में कुल 542 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 33 शिकायत पत्रों का निस्तारण किया गया। जखनियां तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 147 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें तीन का निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में अपर जिलाधिकारी वि0/रा दिनेश कुमार की अध्यक्षता में 56 प्रार्थना प्राप्त हुआ। जिसमें चार का निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 97 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें सात का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 62 शिकायत मिले। जिसमें पांच का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 शिकायत/प्रार्थना आये । जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने आईजी आरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को तीन दिन में निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव  उप जिलाधिकारी सेवराई, तहसीलदर सेवराई, एवं समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

Popular Articles