Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अवर अभियंताओं का बदला कार्यक्षेत्र

गाजीपुर। जिले की विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रखने एवं विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मुहैया कराने के लिए अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने लगभग सभी उपकेंद्रों पर तैनात अवर अभियंताओं का कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलवा किया है। नगर के सहायक अभियंता सुधीर कुमार का ट्रांसफर शासन स्तर से चंदौली कर दिया गया। उनके स्थान पर सहायक अभियंता मुन्नीलाल कुमार ने पदभार दिया गया है। वहीं उपकेंद्र लोटन इमली पर मनोज सिंह उपकेंद्र रौजा , सहेंद्र कुमार उपकेंद्र प्रकाशनगर व पीरनगर पर तपस कुमार को तैनात किया गया है। जिले में लगभग दो दर्जन से अधिक उपकेंद्र से अवर अभियंताओं का कार्यक्षेत्र बदला गया है। वही अगर राजस्व वसूली,विद्युत आपूर्ति,लाइन मेंटेनेंस की बात करे तो जिले में कुल पांच लाख सतासी हजार विद्युत उपभोक्ता है। कुल 74 उपकेंद्र वर्तमान में स्थापित है। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि नगर सहित ग्रामीण अंचलों में बहुत उपकेंद्रों से अवर अभियंताओं का कार्य बदला गया है जो विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने एवं राजस्व वसूली तेज करने एवं हाई लाइन लॉस कम करने के लिए सभी नवागत अवर अभियंताओं को सख्त निर्देश दिया गया है। नगर की विद्युत व्यवस्था जारी रखने के लिए,राजस्व वसूली बढ़ाने तथा हाई लाइन लॉस कम करने के लिए नगर एसडीओ मुन्नीलाल को कार्यभार दिया गया है तो वहीं नगर के सभी उपकेंद्रों पर नए अवर अभियंताओं की तैनाती कर दी गई है ताकि नगर की विद्युत व्यवस्था में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं ऊर्जा विभाग द्वारा जो भी विद्युत से संबंधित सेवाएं उपभोक्ताओं को दी जा रही उसको प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाय एवं विद्युत से संबंधित उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का सख्त आदेश सभी अवर अभियंता एवं सहायक अभियंता को दी गई है।

Popular Articles