
गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सीटी स्टेशन से गोहाटी जा रहे सेना के जवानों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। स्वागत समारोह में सेना के मेजर ने सबका धन्यवाद किया। सभी लोगों ने माला और बुके भी भेंट किये साथ में लंच पैकेट भी दिया गया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि सेना के जवानों का स्वागत करना बहुत ही गर्व की बात है। देश की सरहद पर इनकी निष्ठावान सेवा के कारण ही हम लोग चैन की नींद अपने घरों में सोते है। इनकी कुर्बानी से देश की सुरक्षा होती है। देश के असली हीरो सेना के जवान होते हैं। यादव महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐतिहासिक धरती गाजीपुर में सैकड़ों सैनिकों को अभिनंदन हम सबको ऊर्जा प्रदान किया है।उन्हीने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत सरकार के रक्षा मंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव ने कारगिल की लड़ाई के दौरान सैनिक को जो सम्मान दिलाया वो इतिहास के पन्ने पर लिखा जाएगा. जीवन भर सैनिक के परिवार याद रखेंगे। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष जोगी यादव,जिला पंचायत सदस्य महेश यादव , शिवपूजन यादव पांचू , रणजीत यादव व प्रधान जनार्दन यादव , हवलदार लालजी यादव, और फौजी सुरेन्द्र यादव, अभय यादव, उमा यादव, मुलायम यादव, दीपक यादव, धीरेन्द्र कुमार धिरू, बालिस्टर यादव एवं अजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।




