Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ताजिया ले जाने वाले मार्गो पर खोदे गये सड़को की करें मरम्मत

गाजीपुर। मोहर्रम एवं श्रावण मास को देखते हुए एसडीएम सदर मनोज पाठक ने क्षेत्राधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियन्ता जल निगम (शहरी) एवं विद्युत विभाग के अधिकारी के साथ शहर के विभिन्न मार्गो का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिशासी अधिकारी को मोहर्रम के दौरान ताजियां ले जाने वाले मार्गो की साफ-सफाई, ढक्कनदार नालियों के टूटी पटियो को सही कराने का निर्देश दिया। उन्हाने विद्युत विभाग को शहर के जर्जर व लटके हुए विद्युत तारो को तत्काल सही कराने, अधिशासी अभियन्ता जल निगम (शहरी) को शहर में खोदे गये सड़को की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसमे किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

Popular Articles