Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कावरियों के रास्ते में लटके जर्जर तारों को ठीक किया जाय

गाजीपुर। हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार सावन महीना शुरु हो रहा है। श्रावण मास में काफी संख्या में कावड़ यात्रियों की भीड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। जिसके लिए कावरिया जल भर कर महाहर धाम जाने के लिए शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने महाहर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि कावरियों के जाने वाले रास्तो में जर्जर लटके तारों को विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया है कि मुख्य मार्ग एवं कावरियों के आने वाले विभिन्न रास्तो पर जर्जर लटके तारो को तत्काल ठीक करा लिया जाय। उन्होने मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग, चेन्जिग रूम, लाईट, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ सड़कों को गढ़ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। कावर यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्रो का तय समय सीमा के अन्तर्गत प्रयोग करने, शहर में भारी गाड़ियों का रूट डायवर्जन करने के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतो के साथ चर्चा की। जिलाधिकारी ने मंदिर स्थलों पर खोया पाया टेन्ट लगाया जाय एवं भीड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिस बल अवश्य लगायी जाय। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय यादव, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, अन्य सम्बन्धित अधिकारियो के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। 

Popular Articles