
गाजीपुर। शनिवार को थाना दिवस पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में मरदह थाना में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी। शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। थाना मरदह में 15 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया। जिसमें पांच का ही निस्तारण किया गया। अधिकारी द्वय ने शिकायतो के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आवदनो के निस्तारण के लिए गांव की जो भी शिकायत आती है तो राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय यादव, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, थाना प्रभारी मरदह अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।




