
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने बताया कि अंधऊ हवाई पट्टी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने में कुछ ऐसे भी परिवार हैं जो असहाय, निर्धन, भूमिहीन है। जो कालांतर में बहुत दिनों से उस जमीन पर आशियाना बनाकर जीवन व्यतीत कर रहे थे। विस्थापित होने के बाद उनके पास कही कोई भूमि न होने के कारण बेघर परिवार आसमान के नीचे रहने को विवश है। राज्यसभा सांसद ने ऐसे बेघर परिवारों के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया कि इन्हें आवास या जमीन पट्टा दिलाना सुनिश्चित करे। इसके साथ ही हमीद सेतु की ख़राब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने के लिए सम्बंधित विभाग को अति शीघ्र निर्देशित करे।




