
रेवतीपुर (गाजीपुर)। नगसर हाल्ट थाना के गोंहदा गाँव में गुरुवार की रात में बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट लगने से ज्ञानेंद्र सिंह (34) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ज्ञानेंद्र सिंह रात में घर के कमरें में गर्मी के चलते विद्युत बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहा था कि अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बेहोश हो गया। यह देख परिजन आनन फानन में उसे उपाचार के लिए जिला अस्पताल ले आये जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। पिता हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने छोटे भाई के 25 जून को सगाई में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले घर आया था। ज्ञानेंद्र को 27 जून को नौकरी पर जाने वाला था। ज्ञानेंद्र हरियाणा के खरखोदा स्थित मारूती सुजकी कम्पनी में काम करता था। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है,बताया कि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।




