Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जीआरपी ने चोरी के सामान के साथ दो को पकड़ा

गाजीपुर। गाजीपुर सिटी जीआरपी थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्लेटफार्म नं. एक के पश्चिम छोर के पास दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोबाइल, एक मंगलसूत्र पीली धातु, कनक्षेप पीली धातु, चार गुरिया पीली धातु व 500 रूपये नगद बरामद हुआ। बरामद सामान की कीमत 85,000 रुपए है आंकी गयी है।। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के मार्गदर्शन में जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की तस्करी, चोरी की घटनाओं के रोकथाम व बरामदगी के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे बलिया पुलिस उपाधीक्षक सविरत्न गौतम के पर्यवेक्षण में गाजीपुर सिटी जीआरपी पुलिस टीम ने 27 जून को सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नं.एक  के पश्चिम छोर के पास चेकिंग के दो संदिग्ध युवको को पकड़कर पूछताछ करने लगी। जीआरपी को शक होने पर झोले में रखा सामानों की तलाशी लेने पर दो चोरी के मोबाइल तथा जेवरात भी बरामद हुआ। पुलिस के पूछताछ में दोनों ने अपना नाम भांवरकोल थाना के सोनाडी गांव निवासी अजय डोम तथा सब्बलपुर निवासी अजय डोम बताया। पकड़े गये युवकों ने बताया कि  हम लोग ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर चोरी करते हैं और जो सामान आज हम लोगों के पास से बरामद हुआ है उसे हम लोगों ने कुछ दिन पहले ट्रेन / प्लेटफार्म से चुराया था। इसी तरह ट्रेनों/प्लेटफार्म पर चोरी करते हैं और जो भी मोबाइल/सामान मिलता है आते जाते लोगों को बेच देते हैं। उससे जो पैसा मिलता है उससे परिवार का खर्च चलता है। गिरफ्तार करने वाली टीम में जीआरपी थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक कमलेश सिंह (आरपीएफ), एएसआई गुलाम वारिस सिद्दीकी (आरपीएफ क्राइम ब्रांच वाराणसी), हेड कांस्टेबल संजय यादव, अमरजीत सिंह, कांस्टेबल लवलेश प्रताप सिंह, महेन्द्र कुमार यादव, चंद्रिका प्रजापति और कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद शामिल रहे।

Popular Articles