Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पचास हजार का ईनामियां बदमाश प्रदीप राय गिरफ्तार

गाजीपुर। एसटीएफ टीम वाराणसी व नंदगंज पुलिस ने 26 जून को प्रयागराज जंक्शन से पचास हजार के ईनामिया बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ वाराणसी उपनिरीक्षक आलोक सिंह व नंदगंज थानाध्यक्ष  ने मुखबिर की सूचना पर काफी समय से फरार चल रहा ईनामिया बदमाश नंदगंज थाने के इमिलियां गांव निवासी प्रदीप राय उर्फ अंकित राय को प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन नं0 12582 नई दिल्ली से बनारस आ रही ट्रेन में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया । इसके खिलाफ कई मुकदमें थाने में दर्ज है। पुलिस को लंबे समय से तलाश कर रही थी। ऐसी स्थिति में अभियुक्त प्रदीप राय उर्फ अंकित राय के विरूद्ध मुकदमा उपरोक्त में मफरूरी में आरोप पत्र किताकर प्रदीप राय उर्फ अंकित राय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने पचास हजार रुपये ईनाम घोषित की गई थी ।

Popular Articles