
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास की ओर से 26 जून को स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75 वीं पुण्यतिथि स्वामी सहजानंद पीजी कालेज सभागार में मनायी जायेगी। यह जानकारी न्यास के संस्थापक मारुति कुमार राय ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में दी।उन्होंने बताया कि देश में किसान आंदोलन के प्रणेता और अखिल भारतीय किसान सभा के जनक ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक स्वामी सहजानंद की स्मृति में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में न्यास की ओर से 26 जून को पुण्यतिथि आयोजित किया गया है।जिसमे कई गणमान्य लोग शामिल होने। उन्होंने बताया कि स्वामी सहजानंद सन्यासी होते हुए भी समाज के सुधार और किसानों की स्थिति में सुधार के लिए आजीवन कार्यों में जुटे रहे,लेकिन देश की राजनैतिक विडम्बना है कि स्वामी सहजानंद को देश में यथोचित सम्मान प्राप्त नही हो पाया।ऐसे में न्यास स्वामी सहजानंद की स्मृति को अक्षुण्ण रखने और उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग के उद्देश्य के साथ न्यास कार्यरत है।उन्होंने सरकार से स्वामी सहजानंद को भारत रत्न प्रदान करने और उनकी स्मृति में गाजीपुर में स्मारक बनाये जाने की मांग की। स्वामी सहजानंद का जन्म गाजीपुर के दुल्लहपुर क्षेत्र के देवा गांव में हुआ था।पत्रकार वार्ता में न्यास के अध्यक्ष ओम नारायण प्रधान,सचिव अरुण राय,सदस्य शशिधर राय और रामनाथ ठाकुर मौजूद रहे।
