
रेवतीपुर (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पतंजलि योग पीठ से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के सानिध्य में सभी 34 मंडलों में शिविर लगाकर योग दिवस मनाया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने रेवतीपुर मंडल में नेहरू विद्यापीठ के खेल मैदान पर योग शिविर में योग किया। उन्होने कहा कि योग साधना अर्थात प्रकृति से स्वयं को जोड़ना,और कहा कि पूर्व में भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। जिसमें निश्चित रूप से भारत विद्या, ध्यान, ज्ञान का केंद्र था जहां तक्षशिला एवं नालन्दा विश्वविद्यालय जैसे अध्ययन केंद्र, स्वामी विवेकानंद जैसे अध्यात्म गुरु और महान गणितज्ञ आर्यभट्ट जैसे लोगों के सानिध्य में निश्चित रूप से भारत विद्या, ध्यान, ज्ञान का केंद्र रहा है। और अब एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग क्रिया को अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ। यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि योग से न सिर्फ स्वस्थ रह सकते बल्कि निरोग रहकर जीवन के मूल्य एवं मानको की गुणवत्ता बढ़ाकर जीवन सुखमय बना सकते हैं।नोनहरा मंडल के मोलनापुर मे पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने योग शिविर में भाग लिया और कहा कि योग क्रिया नहीं साधना है और साधना जीवन सफल बना देती है। गाजीपुर नगर मंडल के लाल दरवाजा स्थित जायसवाल धर्मशाला में आयोजित योग शिविर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, कार्यक्रम के जिला संयोजक अखिलेश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रीति गुप्ता,किरन सिंह आदि ने भाग लिया।गाजीपुर सदर पश्चिमी मंडल के महाराजगंज रेलवे क्रासिंग के पास काली माता मंदिर पर योग गुरु राजेन्द्र सिंह यादव के द्वारा कराए गए योगाभ्यास में भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गोपाल राय, मुरली कुशवाहा,काशी चौहान,अनिल जायसवाल, संजय बिंद,उदय प्रताप सिंह, रंजीत,पवन, अनुराग,आदि लोगों ने भाग लिया ।




