Saturday, March 7, 2026

Top 5 This Week

spot_img

योग प्रतिदिन की जरूरत है: शशिकांत

गाजीपुर। योग प्रतिदिन की जरूरत है। इसे दिनचर्या में शामिल करने की हमारी प्राथमिकता होनी चाहिये। परिवार के प्रत्येक सदस्य को प्रतिदिन अपने लिए कुछ समय निकालना चाहिए और वह समय योग के लिए होना चाहिए। शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मां शारदा राज नारायण स्मारक महाविद्यालय पाली के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उक्त बातें राज नारायण राय मेमोरियल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शशिकांत राय ने कहीं। इस अवसर पर छात्र, प्राचार्य, प्रवक्ता, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।सभी ने योग,प्राणायाम, व्यायाम किया। कुछ के लिए यह पहला अवसर था तो बहुतेरे इसके अभ्यस्त दिखे। इस मौके पर प्राचार्य डा.विकास कुमार प्रभात,डा.ईश्वर चंद्र सिंह, अनिरुद्ध राय, अमित राय, सूर्यकांत राय, अजीत कुमार जौहरी, संतोष कुमार वर्मा आदि थे।

Popular Articles