
गाजीपुर। अधिशाषी अभियंता नगर गोपाल सिंह के नेतृत्व में शनिवार को नगर क्षेत्र के मोहल्ला पीरनगर,राजेंद्र नगर,पांडेय नगर, विकास भवन रोड पर मॉर्निंग रेड किया गया। मौके पर 52 लोगों के परिसरों की जांच की गई। जिसमें कुल 12 लोगों को विद्युत चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। सोलह लोगो का मीटर में डिमांड अधिक होने से अधिभार बढ़ाया गया तो वही कुल सैंतीस उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर भी लगाया गया। अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि मॉर्निंग रेड में कुल ढ़ाई लाख की राजस्व वसूली की गई एवं पूर्व में बकाए पर कटी हुई केबिल को बिना विभाग में सूचना व बकाया बिल जमा किए बगैर चार लोग एवं आठ लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी में 12 लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा। जब तक पूरे नगर में स्मार्ट मीटर नहीं लग जाता। कटियामारो के खिलाफ दिन रात कांबिंग करके उचित कार्रवाई की जाएगी।चेकिंग टीम में मुख्य रूप से टाऊन एसडीओ सुधीर कुमार, अवर अभियंता प्रमोद यादव,अश्वनी पटेल सहित स्मार्ट मीटर के कर्मचारियों के साथ ही साथ समस्त संविदा कर्मी मौजूद रहे।




