Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सनबीम स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाजीपुर । विश्व योग दिवस पर सनबीम स्कूल महाराजगंज में एक भव्य योगाभ्यास का आयोजन किया गया। छात्रों शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास में भाग लेकर तन मन और आत्मा को एकाकार करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं ओंकार ध्वनि के साथ हुई। जिसके बाद प्रशिक्षित योगाचार्य बृजमोहन सिंह ने विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया । योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक साधना है जो जीवन को संतुलित स्वस्थ और सुखमय बनाती है। साथ ही साथ अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस के अवसर पर एक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। संगीत ने बच्चों के भीतर ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। अध्यापकों ने तबला हारमोनियम बांसुरी और कीबोर्ड जैसे वाद्ययंत्रों की सुंदर संगत में अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक नवीन सिंह ने कहा कि संगीत और योग वह साधना है जो न केवल आत्मा को शुद्ध करती है बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास के साथ साथ भावनात्मक संतुलन के लिए भी आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह एवं शोभा सिंह निदेशक प्रवीण सिंह, स्मिता सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी, उपप्रधानाचार्य तहसीन आब्दि, एडमिनिस्ट्रेटर सरोन जालान के साथ साथ समस्त कोआर्डिनेटर समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Popular Articles