
गाजीपुर। जमानियां-धरम्मरपुर गंगा पुल पर बुधवार की देर रात एसडीएम सदर, पीटीओ , सीओ तथा खनन अधिकारी ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए दो वाहनो का चालान तथा एक वाहन सीज किया। अधिकारियों को कई बार से शिकायत मिल रही थी कि उस पुल पर बेधड़क ओवर लोड वाहनों का अवागमन किया जा रहा है । इसके चलते दुर्घटना में हो चुकी है। ओवरलोड वाहन रोकने के लिए वैरियर भी लगाया गया था लेकिन अधिकारियों के चलते वैरियर हटा दिया गया। इसके बाद रात में बेधड़क ओवरलोड वाहनो का आवागमन होने लगा। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशन में उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक,, क्षेत्राधिकारी सदर शेखर सेंगर, परिवहन विभाग के पीटीओ लव कुमार सिंह , खनन अधिकारी जितेश यादव की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया । अचानक चेकिंग अभियान से वाहन चालको में हड़कंप मच गया। इस अभियान में दो वाहनों का चालान तथा एक वाहन को सीज किया गया । एसडीएम ने कहा कि इस प्रकार की औचक चेकिंग की जायेगी तथा ओवरलोडिंग पर कठोर कार्रवाई की जायेगी । इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक करण्डा मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।




