
दिलदारनगर (गाजीपुर) । थाना के खजुरी गांव के पश्चिम व दक्षिण के कोन पर कर्मनाशा नदी में गुरुवार की सुबह नहाते समय दो सगे भाई अरमान (11) व रहमान (9) की गहरे पानी में डूब गए। जबिक अरबाज (11) सहित दो युवकों को ग्रामीणों ने बचा लिया। ग्रामीणों दोनों भाइयों को निकालकर इनलैंड अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही सीओ रामकृष्ण तिवारी व सेवराई के नायब तहसीलदार पंकज कुमार भी अस्पताल पर पहुंचे।पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार खजुरी गांव निवासी सेराज खान के पुत्र अरमान अपने छोटे भाई रहमान तथा दोस्त अरबाज व दो अन्य युवकों के साथ बिहार के कैमूर जनपद के अखिनी गांव स्थित मजार पर गए थे। वहां से कर्मनाशा नदी से हो कर गांव लौट रहे थे। लेकिन बीच नदी में सभी दोस्त नहाने लगे। नहाते समय दोनों भाई दौरान गहरे पानी में चले गये। दोनों भाई व अरबाज को डूबते देख बाखी दोस्त चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आप पास के ग्रामीण दौड़कर पहुंच गये। ग्रामीणों ने किसी तरह अरबाज को बचा लिया लेकिन दोनों भाई अरमान और रहमान डूब गये। ग्रामीणों ने काफी मेहनत करके दोनों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी होते ही परिजन सहित गांव के लोग वहां पहुंच गये। दोनों भाइयों को अरमान व रहमान को इनलैंड अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही सीओ रामकृष्ण तिवारी व सेवराई के नायब तहसीलदार पंकज कुमार और कोतवाली प्रभारी अशोक मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंच गये। मौत की जानकारी पाकर मां शमीमा भी अस्पताल पहुंच गई लेकिन पुत्रों के शव को देख दहाड़े मारकर रोने लगी। जानकारी होते ही घर पर भी लोगों की भीड़ जुटी थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि कर्मनाश नदी में नहाते समय दो भाई डूब गये। स्थानीय मछुआरो ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पिता ने नदी में डूबने की तहरीर दिया है।




