Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मंडलायुक्त ने पेंशन के छुटे हुए लाभार्थी को लाभ दिलाने का दिया निर्देश

सैदपुर गाजीपुर। नोडल अधिकरी आयुक्त वाराणसी एस राजलिंगम भ्रमण पर पहुंचे।मंडलायुक्य की  अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन सैदपुर प्राथमिक विद्यालय शादी-भादी में किया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्ण एंव दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। चौपाल में उन्होने ने व्यक्तिगत शौचालय ,आवास, हैंड पम्प के संचालन, वृद्धापेंशन,दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन, राशन वितरण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, विद्युत आपूर्ती, आय जाति निवास, प्रमाण पत्र, समूह के सम्बंध में जानकारी लीं। प्रत्येक पात्रों को योजना का लाभ दिये जाने का निर्देश दिया। पेंशन के  छुटे हुए लाभार्थी को तत्काल लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होने ग्राम में छूटे पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाये जाने एवं छुटे हुए नामों को बढ़ाने का निर्देश दिया। ग्राम वासियों को खुली बैठक में सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की भी जानकारी दी गई। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि  निराश्रित, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन के पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए पेंशन का लाभ दिलाया जायें। चौपाल मे प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता/स्तर के संबंध में भी खुली चौपाल के दौरान ग्राम वासियों से सत्यापन किया गया। बैठक में हैंडपंप रिबोर, छात्रवृत्ति, मनरेगा आदि कार्यों के बारे में भी सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी  अविनाश कुमार ने आयुक्त का आश्वस्त किया कि चौपाल मे जो शिकायते प्राप्त हुई उसका शत-प्रतिशत निस्तारण कराया जायेगा। इस अवसर पर सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, ज्वाईट मजिस्ट्रेट सैदपुर रामेश्वर सबरवाल,  परियोजना निदेशक राजेश यादव, उप निदेशक कृषि, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, खण्ड विकास अधिकारी देवकली, समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डीपीओ, जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेंद्र सिंह एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Popular Articles