Sunday, June 28, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बिहार जा रही लाखों की शराब व बीयर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

दिलदारनगर (गाजीपुर)। पुलिस व जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने बुधवार की भोर भक्सी नहर पुलिया के पास दो ऑटो में शराब लेकर बिहार जा रहे दो तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 409 पीस बीयर,750 एमएल शराब 16 बोतल व 178 ट्रेटा अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद शराब की कीमत लाखों में आंकी गयी है।थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शराब तस्कर दो ऑटो में शराब लेकर बिहार जा रहे है।इस सूचना पर निरीक्षक देवेंद्र सिह यादव जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त के सहयोग से भक्सी नहर पुलिया के पास जा रहा दो ऑटो को पकडा। आटो की तलाशी लेने पर बोरे में रखा भारी मात्रा में वीयर और शराब बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम बिहार के वैशाली जिले के राघवपुर थाना के रुस्तमपुर निवासी पिंटू पासवान तथा जमानिया कोतवाली के महेवा गांव निवासी राहुल बताये।

Popular Articles