Sunday, June 28, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करेंः मंडलायुक्त

गाजीपुर। नोडल अधिकरी आयुक्त वाराणसी मण्डल एस राजलिंगम की अध्यक्षता में सीएम डैस बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आयुक्त ने वर्चुवल के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार से धारा- 24, धारा 34,  के वादो को चिन्हिकरण एवं तीन माह से उपर के लम्बित वादो का निस्तारण का निर्देश देते हुए, अंश निर्धारण व पांच वर्ष से अधिक पुराने वादो के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।आयुक्त वाराणसी  एस. राजलिंगम ने भ्रमण के दौरान समीक्षा बैठक का आयोजन कर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, आईजीआरएस, राजस्व कार्यों, विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होने राजस्व वसूली, बैक देय, अंश निर्धारण, व्यापारकर, फार्मर रजिस्ट्री, धारा-24, धारा-34, पैमाईश, ग्राम सभा हर्जाना, स्टाम्प देय, आई जी आर एस, लेखपाल कार्य विवरण एवं अन्य बिन्दूओं पर समीक्षा कर प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होने डीजी शक्ति की जानकारी लेते हुए बचे हुए डिवाइस को ससमय बच्चों मे वितरित कराने का निर्देश दिया।

जल निगम की समीक्षा के दौरान  ग्रामीण क्षेत्रों में कराये गये कार्यो से क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मत कराने का निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में हर घर जल योजना के तहत यदि किसी को शिकायत है तो टोल फ्री नं0 18001212164 पर शिकायत कर सकता है, टोल फ्री नं0 पर प्राप्त शिकायतो के निस्तारण के बाद अधिकारी शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लें। विधवा पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल सेवा योजना, स्पार्न्शसिप, कन्या सुमंगला योजना की जानकारी लेते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि योजनाओं का प्रचार- प्रसार कर पात्रों को लाभ दिया जाय।बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने जनसुनवाई पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ संपन्न किया जाए। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने सभी तहसीलों के 10 बड़े बकायादारों के नाम एवं उससे संबंधित कार्यवाही के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए वसूली का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने पुराने राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े दिशा निर्देश देते हुए दाखिल-खारिज, वरासत, सीमांकन एवं अन्य प्रक्रियाओं में सुधार लाने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सामूहिक और टीम भावना के साथ कार्य करें। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि शिथिलता, लापरवाही और कार्यों में विलंब कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मंडलायुक्त ने फॉर्मर रजिस्ट्री एवं फेमिली आईडी में तेजी लाए जाने के निर्देश भी दिए।बैठक के उपरान्त आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी ने निर्माणाधिन महिला छात्रावास 200 बेड, मेडिकल कालेज में निमार्णाधिन नर्सिंग कालेज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को तत्काल सही करने हेतु संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया तथा कार्य में कोई भी कठिनाई आती है तो संबंधित को अवगत कराने को कहा।

Popular Articles