गाजीपुर। दैनिक समाचार पत्र आज के ब्यूरो चीफ सत्येंद्र नाथ शुक्ला का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शनार्थ मिश्र बाजार स्थित “आज” कार्यालय पर कुछ देर के लिए रखा गया था। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह, कुवर बहादुर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, प्रदीप राजभर, आलोक तिवारी, हेमंत त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, रविकांत राय,आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। आज कार्यालय पर जिले के सैकड़ों पत्रकार उपस्थित होकर अपने साथी सत्येंद्र नाथ शुक्ला को पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। श्रद्धांजलि देने वालों में अविनाश प्रधान, अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह,प्रवीण राय, बीनू सिंह, शिवकुमार, पदमाकर पांडेय, अशोक मौर्या, डा. एके राय,मुकेश उपाध्याय विनित दूबे, दारोगा पांडेय, धर्मेद्र मिश्रा, दयाशंकर राय, इंद्रसेन राय, प्रमोद यादव, विनोद पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, मोहन तिवारी, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय, कमलेश यादव, अजय राय बबलू, पवन श्रीवास्तव, अभिनव चतुर्वेदी, मुमताज गुड्डु, राजू सिंह, आनंदी त्रिपाठी, बृज विहारी पांडेय,पंकज पांडेय, शशिकांत तिवारी, अनिल कश्यप, संजीव कुमार, आरएन राय, मोनू शर्मा आदि लोग थे। सत्येन्द्र नाथ शुक्ल 67 वर्ष का कल वाराणसी मे चिकित्सा के दौरान निधन हो गया था।



