Sunday, June 28, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मिस्टर यूपी का खिताब पंकज यादव और मिस्टर गाज़ीपुर चंदन कुमार चुने गये

गाजीपुर। आईबीबीएफएफ ने पहली बार उत्तर प्रदेश बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप एवं मिस्टर गाजीपुर का आयोजन कान्हा हवेली में 14 से 16 जून को आयोजित किया गया। इसमें कुल 180 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें भारतीय बॉडीबिल्डिंग संघ के अधिकारी ने अध्यक्ष अनुराग चौधरी ,सचिव अरविंदर सिंह भोला,एवं उपाध्यक्ष अख्तर अब्दाली ने भाग लिया। यह जानकारी उत्तर प्रदेश बॉडीबिल्डिंग संगठन के महासचिव अमित राय ने देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में मिस्टर यूपी का खिताब गाजीपुर के पंकज यादव और मिस्टर गाज़ीपुर चंदन कुमार हुए। मेन फिजिक में अजय जायसवाल ने बाजी मारी। फिटनेस आइकॉन श्रेया सिंह को मिला।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एसडीएम कासिमाबाद अभिषेक राय एवं डॉ एके मिश्रा रहे। विशिष्ट  अतिथियों में रिंकू अग्रवाल , मऊ के सीएफओ के वर्मा ,डॉक्टर राहुल राय मऊ, डॉक्टर राजेश राय, डॉ स्वतंत्र सिंह, डॉ राजकुमार चौबे,डॉ संजय यादव, दिलीप अग्रहरि, संजीव सिंह,अंकुर शुक्ला जी डॉ शुभम राय तथा डॉ चंद्रभान चौबे,पुनीत सिंघल, मोहम्मद सरवर डेजी, संजय सिंह कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा, प्रशांत राय,श्याम प्रवेश कुशवाहा, मोहम्मद आजाद, हरेंद्र विक्रम, तनवीर अहमद,विनय यादव,दिलीप कुशवाहा आदि रहे।

Popular Articles