
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के टोडरपुर गांव में मंगलवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर जीजा और साले के बीच झगड़े के दौरान जीजा के साथ आये कुछ लोगों ने गोली चला दी। जिससे गोली लगने से साला और उसका पड़ोसी घायल हो गया। आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां हालत गंबीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। टोडरपुर गांव निवासी रामबाबू (32) और करंडा थाना के विश्रामपुर गांव निवासी दिनेश यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। दिनेश यादव रामबाबू से उसके पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार को वह अपने पत्नी और साथी के साथ टोडरपुर गांव आया था। दोनों लोगों को विवाद को लेकर मंगलवार को पंचायत हो रही थी। पंचायत के दौरान बात बढ़ने लगी। देखते ही देखते ही दोनों के बीच बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बात बढ़ने के दौरान दिनेश के पक्ष से किसी ने फायर झोकं दिया। बीच बचाव कर रहे टोडरपुर गांव निवासी पीयूष यादव (24) के हथेली में गोली लगकर रामबाबू के पेट में लग गई। गोली चलाने के बाद दिनेश एवं उसका साथी फरार हो गए। गोली चलने के बाद वहां अफरा तफरी मच गयी। लोग इधर उधर भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों का पीछा किया लेकिन हमलवार फरार हो गये। सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस वहां पहुंच गयी।आनन फानन में दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया गया।
… रामबाबू के पत्नी का बयान रामबाबू के पत्नी सोनम यादव ने आरोप लगाया है मेरे ननद के पति बबलू यादव ने मेरे पति की प्रॉपर्टी हड़पने को लेकर विवाद हुआ। उसने चार लोगों को बुलाकर मेरे पति रामबाबू को गोली मरवाया है। जिसमें एक मेरा देवर पीयूष यादव भी घायल हो गया है।
… टोडरपुर गांव में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर मौके पर आकर जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि ग्राम टोडरपुर में लीलावती यादव पत्नी स्वर्गीय जीवित यादव का मकान है। जिसमें वह अपने लड़के रामबाबू यादव व राहुल यादव के साथ में रहती हैं। इस मकान में उनकी विवाहित पुत्री अंबालिका यादव पत्नी दिनेश यादव उर्फ बबलू यादव भी आकर रहती हैं। बताते है कि तीन माह से इनका दामाद दिनेश यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी थाना करंडा भी आकर रहने लगा था। जिसका विरोध रामबाबू यादव करने लगा था। इसी बात को लेकर मंगलवार को कहां सुनी हो रही थी। जिस पर दिनेश यादव ने फोन कर अपने सहयोगियों को बुला लिया। उन लोगों ने आकर यहां पर गोली चला दिया। गोली रामबाबू यादव के पीठ से लगी है जो पेट की तरफ से निकल गई तथा पड़ोसी पीयूष यादव पुत्र राम सहाय यादव (26) के हाथ में गोली लगी है। घायल रामबाबू यादव प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल पीयूष यादव का सीएससी सैदपुर में उपचार चल रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
… प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह




