
गाजीपुर। सदर ब्लाक के फुल्लनपुर स्थित रविदास मंदिर परिसर में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से संविधान बचाओ अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह ने कहा कि “ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखने के साथ-साथ समाज में भाईचारे का संदेश देते हैं, आज हम लोगों ने संविधान बचाओ अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिससे वर्तमान मोदी और यूपी की योगी सरकार के मंसूबे को जनता के बीच बताना और उन्हें सावधान करना है । कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक समरसता के पक्ष में खड़ी रही है। प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कहा, “हमारे कार्यक्रमों का उद्देश्य सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ना और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देना है, और जनता को वर्तमान योगी और मोदी सरकार के खतरनाक मंसूबों से आगाह कराना है क्योंकि बाबा साहब द्वारा लिखा संविधान खतरे में है। मनीष मोरोलिया एवं शैलेंद्र कुमार ध्रुव ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से हम भारत के संविधान और कांग्रेस के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर सकते है। बाबा साहब का संविधान खतरे में है इसे सिर्फ कांग्रेस पार्टी और हमारे जननायक नेता राहुल गांधी इस लड़ाई को लड़ रहे हैं । जनता की जागरूकता से ही संविधान को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील राम ने किया और संचालन शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने किया इस मौके पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अजय सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राजेश गुप्ता, मनीष राज, अनुराग पांडेय, रईस अहमद, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, मुसाफिर बिन्द ,राघवेंद्र राम, अवधेश भारती, राकेश मूलचंद भट्ट, राजीव सिंह, आसमा खातून, विनोद सिंह, मोरही देवी, मंजू, विद्याधर पांडेय, राम नगीना पांडेय, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे, आलोक यादव, मनीष राय, अनुराग पांडेय, राजेश सिन्हा ,कुंदन खरवार, कृष्णानंद तिवारी, छोटेलाल गौतम, राजेश सिन्हा, दिवाकर सिंह छांगुर सतीश सिंह यादव राजू राम लाल मुनी रीता पूजा शांति देवी फूलमती देवी रिंकू देवी सीता देवी मूल्य देवी रीना देवी धनवानी देवी गीत देवी आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।




