Saturday, September 28, 2024

Top 5 This Week

spot_img

डीएम और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने शुक्रवार को जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण  किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जिला जेल में चिकित्सालय, महिला एवं पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया। जेल में लगाये सीसी टीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी ने जेल चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियों के सम्बन्ध में पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई  की जानकारी ली। उन्होने हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की। इसके बाद बारी-बारी सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां। बैरको में बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी की तारीख भी चेक किया गया। रसोई घर के निरीक्षण में प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा में मोबाइल न जाने पाये। इसके लिए रोस्टर से चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाये। इसके अलावा महिला बन्दी गृह में दी जा रही सुविधाओ की भी जानकारी ली।

Popular Articles