Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम- एसपी ने लिया परीक्षा केंद्र का जायजा

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने 30 अगस्त को पीजी कालेज गोराबाजार, आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग, राजकीय महिला स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, लुर्दस कानवेन्ट बालिका इण्टर कालेज तथा  डीएवी इण्टर कालेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रांग रूम, चेकिंग, फेस्टिंग, बायोमेट्रिक व्यवस्था को भी देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस परीक्षा संपन्न कराने के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें परीक्षा दो पालियों में सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गयी।

Popular Articles