Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

टैबलेट का प्रयोग शैक्षणिक के लिए करें

गाजीपुर।  सत्यदेव डिग्री कालेज में गुरुवार को स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। टैबलेट वितरण के लिए प्रतिनिधि के रूप में लेखपाल मनीष कुमार रहे। प्राचार्य डा. राम चन्द्र दूबे ने कहा कि तकनीकी युग में इस डिवाइस का प्रयोग अपने शैक्षणिक विकास के लिए करें। जिससे देश और प्रदेश सरकार की विकास की इच्छा पूर्ण हो सके। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय ने कहा कि टेबलेट का प्रयोग सभी लोग अपने ज्ञान अभिवृद्धि के लिए करेंगे।ज्ञान की बहुत सी विषय वस्तु गुगल पर संग्रहीत है। निदेशक अमित सिंह रघुवंशी सभी टेबलेट प्राप्त करने वालो को बधाई दी। संचालन मोती कुमार वर्मा ने किया। कार्य क्रम में कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Popular Articles