Saturday, September 28, 2024

Top 5 This Week

spot_img

हाइवे पर आवारा पशु घूमते मिले तो होगी कार्रवाई

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों के संबंध में समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार हुई। जिलाधिकारी द्वारा विशेष गोसंरक्षण अभियान की गहन समीक्षा की गयी। जिसमें दस से कम गो-संरक्षण वाले खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी कासिमाबाद, सादात, भदौरा, करण्डा, बाराचवर, भावरकोल, जमानियां तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पालिका मुहम्मदाबाद, नगर पंचायत बहादुरगंज, नगर पंचायत दिलदारनगर, नगर पंचायत जंगीपुर, नगर पंचायत सादात को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने विशेष अभियान चलाकर खेतो एवं सड़को पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को 31 सितम्बर  तक संरक्षित करने के निर्देश दिये गये। वाराणसी –गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूम रहे निराश्रित गोवंशो को एक सप्ताह में संरक्षित करने के निर्देश दिये गये। विशेष अभियान के अनुश्रवण के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कन्ट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन प्रगति लेने के निर्देश दिये गये है। सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों को गोआश्रय स्थलों का नियमित भ्रमण कर वहां पायी गयी कमियों का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। जिला पंचायत राज अधिकारी को गोआश्रय स्थलों में विद्यमान गैप प्रतिपूर्ति की प्रगति कम होने पर तत्काल पूलिंग कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में उपस्थित गोआश्रय स्थलों के नोडल अधिकारियों को अपने भ्रमण में गोआश्रय स्थलों पर साफ-सफाई, चारा, साफ पीने का पानी, पर्याप्त शेड एवं रात्रि में केयर – टेकर की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार शाही, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles